Panama के राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम समय में उतारे गए प्रत्याशी Jose Raul Mulino जीत की ओर अग्रसर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

पनामा सिटी। पनामा के राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली के स्थान पर अंतिम समय में उतारे गए उम्मीदवार जोस राउल मुलीनो का इस मध्य अमेरिकी देश का नया नेता बनना तय है। अधिकारियों ने रविवार रात तक 88 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ अनौपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा की। पूर्व सुरक्षा मंत्री मुलीनो (64) को करीब 35 प्रतिशत वोट मिले हैं जिससे उन्हें अन्य प्रत्याशियों पर नौ अंकों की बढ़त मिल गयी है। पनामा में जिस उम्मीदवार को सबसे अधिक मत मिलते हैं, वह चुनावों में विजेता होता है। 

प्रमुख खबरें

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।

India-US Trade Deal पर बड़ा एक्शन, फाइनल बातचीत के लिए Washington रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार