By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए रविवार को कहा कि वह अपने मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। मंगेशकर का सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। ‘भारत की स्वर साम्रागी’ हमारी सामूहिक चेतना पर एक रिक्तता छोड़कर चली गयीं। वह अपने मधुर संगीत से अनंतकाल तक अमर रहेंगी। उनके शोकसंतप्त परिवार एवं असंख्य प्रशंसकों के लिए मेरी गहरी संवेदना एवं प्रार्थना है।’’