लोगों के गुस्से का भी शिकार हो चुकी थी लता मंगेशकर, इस वजह से आलोचनाओं का करना पड़ा था सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

मुंबई।  स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर दो दशक पहले तब विवादों में आई थीं जब उन्होंने पेड्डर रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर आपत्ति जताई थी, जो दक्षिण मुंबई में प्रभा कुंज स्थित उनके आवास से गुजरने वाली थी। गिरगांव चौपाटी से लेकर हाजी अली जंक्शन तक पेड्डार रोड पर 4.1 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनाने की योजना वर्ष 2000 में बनी थी जिसका विरोध लता मंगेशकर और उनकी बहन आशा भोसले सहित स्थानीय निवासियों ने किया था। पेड्डर रोड दक्षिण मुंबई में तारदेव और मालाबार हिल्स को जोड़ता है और यहां कई धनाढ्य लोग रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को पूर्ण बहुमत दीजिए, और तेजी से काम करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : पीएम मोदी

‘‘मुंबई छोड़ने’’ के बयान के लिए दोनों बहनों की आलोचना हुई थी और आलोचकों ने कहा था कि महानगर के अन्य हिस्सों में जब फ्लाईओवर बनते हैं तो आम निवासियों से नहीं पूछा जाता है। कई वर्षों बाद यह परियोजना रोक दी गई। इसके पीछे का कारण स्थानीय निवासियों का दबाव और दक्षिण मुंबई में एक तटीय रोड का निर्माण भी बताया गया।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा