लता मंगेशकर बोलीं- मेरी गोद में खेले थे ऋष‍ि कपूर, 67 की उम्र में भी कोई जाता है क्‍या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

मुंबई। महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की इच्छा है कि सुभाष घई की 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘कर्ज ’ की कहानी सच हो जाये और अभिनेता ऋषि कपूर का पुनर्जन्म हो। अपने पांच दशक के फिल्मी सफर में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार को कैंसर से दो साल जूझने के बाद निधन हो गया था। लता ने ट्वीट में कहा कि ऋषि का जिस तरह उस फिल्म में मृत्यु के बाद पुनर्जन्म हुआ था , वह चाहती है कि असल जिंदगी में भी ऐसा हो।

उन्होंने लिखा ,‘‘ ऋषि जी हम आप सभी को बहुत याद कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। यह सोचना मेरी मूर्खता है लेकिन मैं चाहती हूं कि आप उसी तरह वापिस आये जैसे ‘कर्ज’ में आये थे।’’ उन्होंने इस फिल्म के एक गीत ‘ओम शांति ओम’ का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोनो वायरस के खिलाफ जंग में साथ देंगे हॉलीवुड स्टार मिक जैगर और विल स्मिथ

लता ने लिखा ,‘‘ कर्ज एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसका कत्ल उसकी पत्नी कर देती है लेकिन वह बदला लेने के लिये दूसरा जन्म लेता है।’’ उन्होंने बृहस्पतिवार को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें वह शिशु ऋषि को गोद में उठाये हुए थे। उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ दिन पहले ही ऋषि ने मुझे वह तस्वीर भेजी थी। मैं उन दिनों को और अपनी बातचीत को याद कर रही हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति