Time पर नहीं आते पीरियड्स? रसोई की इन 3 चीजों से बना काढ़ा है अचूक उपाय, जानें यह Expert Tip

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 06, 2026

खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी कई समस्याएं शरीर में देखने को मिलती है। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आना एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, लेकिन ये लेट हो जाए, तो बड़ी समस्या हो जाती है। क्या आप भी लेट पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं। 2-3 दिन पीरियड्स लेट आए, तो यह नॉर्मल है। अगर 1 हफ्ते से ज्यादा लेट आते हैं, तो आगे चलकर आपको दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको घबराने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसा घरेलू उपचार, जिसके इस्तेमाल से ही आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे। किचन में मौजूद इन 3 चीजों से बनाएं यह स्पेशल काढ़ा। 

डॉक्टर भी मानते है कि कभी-कभी कुछ दिनों के लिए पीरियड्स लेट आना काफी नॉर्मल होता है। इसके पीछे तनाव, पूरी नींद न लेना, हार्मोनल में बदलाव, वजन में उतार-चढ़ाव, ज्यादा एक्सरसाइज या लाफइस्टाल से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको चिंता छोड़कर कुछ हेल्दी आदतें अपनाना चाहिए। आइए आपको बताते हैं काढ़ा बनाने की विधि-

काढ़ा बनाने की सामग्री

- मेथी के बीज - 1 चम्मच

 - अजवाइन - 1/2 चम्मच

 - पार्सले की टहनियां- 8-9

 - पानी- 200 मिलीलीटर

काढ़ा कैसे बनाएं?

 - सबसे पहले एक पैन में पानी डालें।

 - अब इसमें मेथी, अजवाइन और पार्सले मिलाएं।

 - इसे अच्छी तरह उबालें।

 - जब पानी थोड़ा कम हो जाए तब गैस बंद कर दें।

 - इसको छानकर हल्का गर्म होने पर रात को सोने से पहले पी लें।

काढ़ा कब पीना चाहिए?

यदि आपके पीरियड्स रेगुलर आते हैं, तो अनुमानित पीरियड डेट से करीब 7 दिन पहले इस काढ़े को पीना शुरु कर सकते हैं।

जानें काढ़े में मौजूद चीजों के फायदे

पार्सले

महिलाओं के लिए यह जड़ी-बूटी बेहद ही फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पीरियड्स फ्लो को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C और K जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

 मेथी

मेथी के दानों को महिलाओं की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इनमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से उचित मात्रा में मेथी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी समर्थन मिलता है, जिससे पूरे हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है।

अजवाइन

अजवाइन पेट से संबंधित समस्याओं गैस, अपच और पेट के भारीपन को कम करती है। इसकी गर्म तासीर के कारण पीरियड्स में होने वाली ऐंठन और पेट की असुविधा कम होती है, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। वहीं, पेट की मसल्स को आराम मिलता है। 

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत