#LatestHindiNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 18 April 2019

By अर्चना द्विवेदी | Apr 18, 2019

95 सीटों पर चुनावी संग्राम का सेकेंड राउंड जारी

देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान का सिलसिला शुरु हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे तेज वोटिंग देखने को मिली है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। करीब 15.80 करोड़ मतदाता 1,629 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 1.81 लाख मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोटिंग करने की अपील की।

भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान पार्टी प्रवक्ता पर फेंका गया जूता

दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक व्यक्ति ने भाजपा नेताओं पर जूता फेंका। शुरूआती जांच में पता चला है की जूता फेकने वाला इंसान कानपुर का रहले वाला है और उसका नाम शक्ति भार्गव है। इस संवाददाता सम्मेलन को जी वी एल नरसिम्हा राव संबोधित कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह संवाददाता सम्मेलन साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर रखा गया था।

नवाबों के शहर में सिंह के खिलाफ सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वैसे तो देश की 95 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान से अलग आज देश में चुनावी प्रचार और नेताओं का नामांकन जारी है। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि नेता मौजूद थे। पूनम सिन्हा को हाल ही में अखिलेश यादव की पत्नी डिपंल यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल कराया था। लखनऊ के चुनावी रण में शत्रुधन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा का मुकाबला केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह से है। वहीँ दूसरी ओर मेनका गाँधी ने सुल्तानपुर से अपना नामांकन दाखिल किया

योगी के बहाने मायावती का EC पर निशाना, कहा- भाजपा के प्रति मेहरबानी क्यों?

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसके लिये आयोग पर सवाल उठाये। मायावती ने ट्वीट किया, चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर-शहर और मंदिरों में जाकर एवं दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके तथा उसे मीडिया में प्रचारित-प्रसारित करवाकर चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं, लेकिन आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों? उन्होंने कहा  अगर ऐसा ही भेदभाव और भाजपा नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी और गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र तथा निष्पक्ष होना असम्भव है।

यादवों के गढ़ में रोड शो के बाद अखिलेश ने किया नामांकन

अखिलेश यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पहुंच कर नामांकन दाखिला किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी और बसपा नेता सतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। सपा समर्थकों ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। नामांकन करने से पहले अखिलेश ने रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। 

प्रमुख खबरें

Iron Deficiency: आयरन की कमी को कम करने के लिए, आज ही फॉलो करें ये घरेलू उपचार

झारखंड के स्कूल में शारीरिक गतिविधि के दौरान 11 वर्षीय छात्र की मौत

Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-11

चुनाव के चलते कर सकते हैं विचार...SC की बड़ी टिप्पणी, क्या 7 मई को केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत?