BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में जहानाबाद जिले के उसके महासचिव विजय सिंह की बृहस्पतिवार को ‘विधानसभा मार्च’ के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज में हुई मौत को राज्य सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’ का नतीजा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले में पुलिस की ‘बर्बरता’ अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है। भाजपा मुख्यालय में यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने और उन्हें सजा देने की मांग करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार ने यह साजिश राज्य के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोकने के लिए रची थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Judicial Service परीक्षा के लिए अनिवार्य अनुभव घटाकर 1 साल किया

Revanth Reddy का US Visit रद्द: केंद्र ने नहीं दी Political Clearance, CM बोले- राजनीति से ऊपर हो विकास

Jadavpur University हिंसा पर बोले Dilip Ghosh, VC को लेनी होगी जिम्मेदारी

जेल में बंद TMC नेता सुजीत बोस के वकील जबरन चैंबर में देखना चाहते थे रिकॉर्ड, जज ने खुद को केस से किया अलग