Latur में पैसों की बारिश के नाम पर अंधविश्वास: 2 और गिरफ्तार, कुल 15 आरोपी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

महाराष्ट्र के लातूर जिले में पैसों की बारिश वाले तांत्रिक प्रक्रिया के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में पकड़े गये लोगों की कुल संख्या 15 हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे हासिल करने के अंधविश्वास में एक अनुष्ठान के तहत लक्ष्मी पूजा करने की साजिश रची थी और इस प्रक्रिया में 15 वर्षीय लड़की को भी शामिल करने की कोशिश की गई थी।

इस मामले में महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अनैतिक व अघोरी प्रथा तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत उदगीर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है कि नाबालिग लड़की को कथित तौर पर किन परिस्थितियों में इसमें शामिल करने की कोशिश की गई या शामिल किया गया तथा इसमें गिरफ्तार आरोपियों की क्या भूमिका थी।

प्रमुख खबरें

घुसपैठ रोको! Amit Shah बोले – ममता ने BSF-SSB को जमीन नहीं दी, CM Adhikari ने तेजी दिखाई

साहिबा तो आती नहीं थीं, आप आ गए, सिलीगुड़ी में अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा? पूरे भाषण के सियासी मायने को यहां समझें

World Senior Citizens Day: बदलती सामाजिक संवेदनाओं में वृद्धों को चाहिए उजाले

Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी