जब Parliament में बोले Rahul Gandhi- मेरे और PM Modi का 'Wife' वाला मामला नहीं, लगे ठहाके

By अंकित सिंह | Apr 17, 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद के चल रहे विशेष सत्र के दौरान चल रही तीखी बहस के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। यह सत्र तीन विधेयकों पर विचार-विमर्श और मतदान के लिए बुलाया गया है, जिनका उद्देश्य 2029 में विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करना सुनिश्चित करना है। लोकसभा में बोलते हुए, कांग्रेस सांसद ने स्वीकार किया कि लगभग हर किसी के जीवन में एक महिला का महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है, चाहे वह मां, बहन या पत्नी के रूप में हो।

इसे भी पढ़ें: ‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष के भाषण से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने एक अलग संदर्भ में मजाकिया लहजे में कहा था कि कानून मंत्री (अर्जुन राम मेघवाल) ने कल सदन में पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी, जिसके बाद मुझे घर में बहुत डांट पड़ी। राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बृहस्पतिवार के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी बहन ने गृह मंत्री अमित शाह को मुस्कराने के लिए विवश कर दिया, जबकि वह खुद 20 साल में ऐसा नहीं कर पाए।

प्रमुख खबरें

Stock Market में भारी उछाल, Crude Oil कीमतों में गिरावट से निवेशकों की Wealth ₹5.10 लाख करोड़ बढ़ी

HDFC Bank Board Action: CEO Sashidhar Jagdishan समेत तीन टॉप अधिकारियों पर लगा ₹1 लाख का Fine

LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी