अपनी सास के साथ संबंध बनाना चाहते थे Kanye West, एक्स असिस्टेंट Lauren Pisciotta ने रैपर पर लगाए गंभीर आरोप

By एकता | Oct 15, 2024

रैपर कान्ये वेस्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार भी कारण कोई अच्छा नहीं है। दरअसल, रैपर की पूर्व सहायक लॉरेन पिसियोटा ने उनपर नशीला पदार्थ देने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। इसमें लॉरेन ने यह भी दावा किया है कि वेस्ट हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड्स की मम्मियों के साथ संबंध बनाने की कोशिश में रहते थे।

अपनी शिकायत में लॉरेन ने दावा किया कि कान्ये अपनी दूसरी पत्नी बियांका सेन्सोरी की मां के साथ सोना चाहते थे। इतना ही नहीं इस संदर्भ में उन्होंने बियांका को मैसेज भी भेजा था। लॉरेन ने 28 सितंबर, 2022 के इस मैसेज का जिक्र किया, जो कान्ये ने बियांका को भेजा था। इस मैसेज में कान्ये ने लिखा था, 'मैं तुम्हारे जाने से पहले तुम्हारी मां के साथ सोना चाहता हूं।' लॉरेन ने दावा किया है कि वेस्ट ने उसे मैसेज का स्क्रीनशॉट भेजा था। कान्ये ने लॉरेंस से यह भी पूछा था कि क्या उसे अपने इस मैसेज में यह भी शामिल करना चाहिए कि तुम (बियांका) मुझे अपनी मां के साथ संबंध बनाते देखो।

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt के फैन निकले Joseph Gordon Levitt, अभिनेत्री की इस फिल्म को बताया एक नंबर

लॉरेन के अनुसार, बियांका उस समय वर्क वीजा पर थी और अपनी नौकरी नहीं खोना चाहती थी। इसलिए उसने कथित तौर पर जवाब में लिखा, 'एलेक्जेंड्रा शादीशुदा है। मैं इस हफ्ते किसी के साथ सोने जा रही हूँ। अगर तुम्हें मुझमे इंटरेस्ट है तो अगली बार मुझे बताना।'

इसे भी पढ़ें: Bianca Censori-Kim Kardashian और उनके परिवार पर नजर रख रहे थे Kanye West, जासूस ने किया खुलासा

लॉरेन पिसियोटा ने 2021 से 2022 तक वेस्ट के साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि बियांका सेंसरी की मां एलेक्जेंड्रा बहुत पहले से रैपर की सूचि में थी। लॉरेन के इन सनसनीखेज दावों पर एलेक्जेंड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह इससे दूर रहना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कान्ये वेस्ट के बारे में किए जा रहे नवीनतम दावों में नहीं फंसेंगी।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी