लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार का आयोजन 22 अप्रैल को मैड्रिड में होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2024

खेल जगत में बीते साल के यादगार प्रदर्शनों को सम्मानित करने वाले लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार का आयोजन 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में होगा। इसकी घोषणा बुधवार को की गयी। यह इस पुरस्कार का 25वां सत्र होगा। इस समारोह में  खेल की दुनिया के अतीत और वर्तमान के कई बड़े नाम 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करने के लिए उपस्थित होंगे।

यहां जारी बयान में कहा गया है कि पुरस्कार समारोह मैड्रिड की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक ‘पलासियो डी सिबेल्स’ में होगा। इस साल पुरस्कारों की दौड़ में स्पेन की महिला फुटबॉल टीम भी होगी, जिसने ऑस्ट्रेलिया में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। बीता साल टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच के लिए भी शानदार रहा था। उन्होंने 2023 में तीन ग्रैंड स्लैम जीते थे।

यह पहली बार है जब मैड्रिड लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की मेजबानी करेगा। स्पेन में यह पांचवी बार आयोजित होगा। इससे पहले बार्सिलोना (2006, 2007) और सेविले (2021 और 2022) इस आयोजन की मेजबानी कर चुके हैं। लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार विजेताओं का चयन सर्वोच्च खेल जूरी द्वारा किया जाता है। इस जूरी में लॉरियस विश्व खेल अकादमी के 69 सदस्य शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील