'बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है ममता बनर्जी मस्त हैं', महिला की पिटाई के वायरल वीडियो पर BJP का तंज

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला पर हमला करने के वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में गंभीर रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। पश्चिम बंगाल पुलिस ने तजमुल उर्फ ​​जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया है, जो वीडियो में एक जोड़े को बांस की डंडियों से पीटते हुए देखा गया था। यह घटना कंगारू कोर्ट के फैसले के बाद हुई।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास नहीं करतीं। उसने अपने गुंडों को जो चाहे करने की छूट दे दी है! ना खाता न बही, जो ममता के गुंडे कहें, वो ही सही! उन्होंने कहा कि उत्तर दिनाजपुर में TMC के लीडर ताजमुल भारत संविधान में आस्था नहीं रखते हैं। ममता बनर्जी के इशारे पर ये कहते हैं कि त्वरित न्याय करेंगे तालिबानी स्टाइल में। ममता बनर्जी की आस्था अब संविधान में नहीं है, उन्होंने अपनी पार्टी के गुंडों को खुली छूट दी है कि शरिया कानून लागू करो, तालिबान का राज है। सार्वजनिक स्थल पर वो (ताजमुल) एक महिला को कोड़े मार रहा है और ऐसा तभी हो सकता है, जब आप TMC के लीडर हों, क्योंकि आपको पता है कि मौन स्वीकृति है, तो वो ममता बनर्जी की है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाला विपक्ष बंगाल की कंगारू कोर्टों पर क्यों नहीं कुछ बोलता?

अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि TMC के विधायक हमीदुल रहमान से जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि तो उन्होंने खुले तौर पर कहा कि मुस्लिम देश के कुछ नियम ऐसे ही हैं, ऐसे ही इंसाफ होता है। सार्वजनिक स्थल पर महिला को पकड़ो और कोड़े मारो। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है ममता बनर्जी मस्त हैं। इस मुद्दे पर इंडी अलायंस का एक एक नेता चुप है। खड़गे जी चुप हैं, महिला होकर भी सोनिया गांधी जी शांत हैं, राहुल गांधी के लब सिल गए हैं, अखिलेश यादव के मुंह में दही जमी हुई है, अरविंद केजरीवाल भी शांत हैं... पश्चिम बंगाल में संविधान की मूल भावना को तार-तार किया जा रहा है और जो घमंडिया अलायंस हाथ में सविधान पकड़ता है, वो शांत है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा