अमेरिका में दिवाली के दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर सकते हैं जो बाइडेन, सदन में पेश होगा बिल

By निधि अविनाश | Nov 02, 2021

दिवाली रौशनी का बड़ा पर्व है जिसे भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलावा अमेरिका में भी दिवाली का त्यौहार काफी शानदार तरीके से मनाया जाता है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिवाली के दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर सकते हैं? एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ससंद में सांसद एक बिल में पेश करने जा रहे हैं और अगर बिल को मंजूरी मिल जाती है तो हर साल दिवाली के दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि, इस मुहिम को लेकर अमेरिका में डेमोक्रेट सांसद के साथ इंडिया कॉकस के सदस्य भी साथ हैं और अमेरिका में कई सालों से दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। अमेरिका के कई ऐसे बड़े संस्थान है जहां दिवाली काफी जोरो-शोरों से मनाया जाता है। बता दें कि, अमेरिका के कई ऐसे राज्यों में दिवाली के दिन छुट्टी भी रहती है और अगर यह बिल सदन में पास हो जाता है तो अमेरिका में दिवाली के दिन भी राष्ट्रीय अवकाश होगा। उल्लेखनीय है कि, अमेरिका में डाक टिकटों पर साल 2016 से दीवाली की तस्वीरों को लगाने की मंजूरी मिल गई थी। इसके अलावा कई सालों से अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली को मनाते हुए देखा गया है।पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने राष्ट्रपति निवास में दिवाली धूमधाम से मनाया था और साथ ही व्हाइट हाउस पर दिपक भी जलाए थे।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना