योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी विधायक पर मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले में दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एक अधिवक्ता ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता प्रशांत उमराव ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली से उत्तर प्रदेश जा रहे लोगों को लेकर आप विधायक ने यूपी के सीएम पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। आरोप है कि पोस्ट में राघव ने लिखा था कि दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों को यूपी के मुख्यमंत्री दौड़ा-दौड़ा कर पिटवा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु महानगरपालिका ने बुखार की जांच के लिए 31 क्लिनिक खोले

यूपी के सीएम कह रहे हैं कि तुम दिल्ली क्यों गए थे। शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आप के सूत्रों का कहना है कि विधायक ने टि्वटर से अपना पोस्ट हटा दिया है। उनके अनुसार दबाव बनाने के लिए विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

प्रमुख खबरें

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी

बेंगलुरु की Parappana Agrahara Jail में छापेमारी, Prajwal Revanna की सेल से Mobile Phone बरामद, दर्ज हुई FIR

रेप के दोषी Prajwal Revanna को Jail में कैसे मिला फोन? कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा एक्शन