तमिलनाडु में वकीलों ने तीन आपराधिक कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई समेत अन्य शहरों में बड़ी संख्या में वकीलों ने एक जुलाई से देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के संस्कृतनिष्ठ हिंदी नामों के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने सचिव आई एस इंबादुरई के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय के सामने प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने परीक्षा संबंधी गड़बड़ी रोकने के लिए विधेयक पेश किया

एलंगो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये अपराध के आरोपी व्यक्तियों और अपराध के पीड़ितों के हितों के भी खिलाफ हैं। इसलिए, इन्हें लागू नहीं किया जा सकता। इन्हें समाप्त किया जाना चाहिए और इन पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद को इन कानूनों पर पुनर्विचार करने की कवायद शुरू करनी होगी, अन्यथा द्रमुक की कानूनी शाखा और तमिलनाडु के अधिवक्ता समुदाय शांत नहीं बैठेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण