'चिदंबरम वापस जाओ' के नारों से गूंजा हाई कोर्ट परिषद, कांग्रेस के वकीलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

By अनुराग गुप्ता | May 04, 2022

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम के खिलाफ पार्टी के वकीलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेट्रो डेयरी मामले में कोवेंटर्स की ओर से पूछताछ के लिए पी चिदंबरम कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे, जहां पर उन्हें एक महिला वकील समेत तमाम वकीलों का विरोध सहना पड़ा जब वो एक मामले को लेकर बतौर वकील केस लड़ने गए। इतना ही नहीं महिला वकील ने तो पी चिदंबरम को दलाल तक कह दिया। 

अधीर रंजन चौधरी ने मेट्रो डेयरी मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मेट्रो डेयरी के शेयरों की बिक्री की सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा