मुस्लिम बहुल मलप्पुरम को इस नेता ने बताया अलग देश, विवाद बढ़ने पर बोले- जो कहा वो सच है

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2025

केरल के मलप्पुरम में एक सम्मेलन के दौरान स्थानीय राजनेता वेल्लापल्ली नटेसन के भाषण ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य भर के राजनीतिक और सामुदायिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। श्री नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम के महासचिव नटेसन ने मुस्लिम बहुल मल्लापुरम को एक अलग देश बताया। नटेसन ने जिले के चुंगथारा क्षेत्र में एक सभा में बोलते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि आप ताजी हवा में सांस लेकर मलप्पुरम में रह सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि आप स्वतंत्र राय देकर भी रह सकते हैं। मलप्पुरम एक अलग देश है। यह अलग-अलग लोगों का राज्य है। उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या पिछड़े समुदायों को दशकों की आज़ादी से कोई फ़ायदा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: केरल के पलक्कड में हाथी ने युवक को कुचला, मौत

बढ़ती आलोचना के बावजूद, नटेसन ने दोहराया कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं एक शब्द भी वापस नहीं लूंगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनकी टिप्पणी मुस्लिम विरोधी थी। उन्होंने कहा कि मैंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ क्या कहा? अपने हालिया भाषण में, मैंने केवल इतना कहा कि मलप्पुरम में कोई सामाजिक न्याय नहीं है। यह सच है।

प्रमुख खबरें

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।