TMC में समस्या का सामना कर रहे नेता कांग्रेस में लौट सकते हैः अधीर चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस में समस्या का सामना कर रहे हैं वे मूल कांग्रेस पार्टी में लौट आएं। राज्य के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी पार्टी के बैनर के बिना पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं। इसके बाद चौधरी की यह टिप्पणी आई है। चौधरी की यह टिप्पणी अहम है क्योंकि बंगाल की सत्ता से अरसे पहले बाहर होने वाली कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर चौधरी ने याद दिलाया कितृणमूल कांग्रेस का जन्म कांग्रेस पार्टी से ही हुआ है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने कहा, तृणमूल की कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। अगर कोई तृणमूल में समस्या का सामना कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उसके लिए खुले हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान