राहुल गांधी, शरद पवार जैसे नेताओं ने किसानों को बदहाल किया: शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद का मध्य प्रदेश में कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी और शरद पवार जैसे नेताओं ने ही किसानों को बदहाल किया है और इसके लिए इन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 800 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा, 40 हजार दुग्ध उत्पादकों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने इनके पाखंड को पहचाना है। मध्य प्रदेश में बंद पूरी तरह से विफल हो गया। किसान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हुए हैं। मैं मध्य प्रदेश के किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंद को विफल कर दिया। इस विश्वास के साथ कि हम किसानों के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा