Imran Khan की पार्टी PTI के नेता इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर उनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और अदियाला जेल से अपने नेता की रिहाई की मांग करेंगे। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घोषणा की कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता इमरान से मुलाकात करने के लिए रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली जेल जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की कि मंगलवार को सभी सांसद सबसे पहले इस्लामाबाद उच्च न्यायालय जाएंगे और अदालत के मुख्य न्यायाधीश के सामने कड़ा विरोध-प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि उनके आदेशों के बावजूद मुख्यमंत्री को इमरान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अफरीदी ने कहा, ‘‘यह अदालत की स्पष्ट अवमानना ​​है। हम इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में विरोध-प्रदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद पार्टी सांसद इमरान से मिलने के लिए अदियाला जेल जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत