'अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे INDI गठबंधन के नेता', PM Modi बोले- देश को धमकी दे रहे कांग्रेस के नेता

By अंकित सिंह | Apr 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव जीतने पर आगजनी की धमकी दे रहे हैं। मोदी ने राजस्थान के कोटपूतली में एक रैली में कहा कि यह चुनाव 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को पूरा करने के लिए है। मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। कांग्रेस और INDI गठबंधन यह चुनाव देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं...वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। अपना वार जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता खुद चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे बल्कि देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। पूरा राजस्थान कह रहा है 4 जून - 400 पार! उन्होंने कहा कि ये चुनाव - भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है। घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन, देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली कर रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Election 2024: गन्ना बेल्ट को बनाया जाएगा ऊर्जा बेल्ट, ऐलान कर PM Modi ने जीता दिसानों का दिल

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर BJP जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं। इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए, आपकी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के सुख और समृद्धि के लिए ये चुनाव बहुत अहम है। आज देश में BJP की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में BJP का मतलब है - विकास और समाधान! लेकिन कांग्रेस का मतलब है - देश की हर बीमारी की जड़! आप देश की कोई भी बड़ी समस्या देखेंगे, तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी।

प्रमुख खबरें

झाबुआ में लोकायुक्त की कार्रवाई, वेतन बिल पास करने के लिए घूस लेते Clerk पकड़ाया

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान कल, 182 उम्मीदवार मैदान में

India दौरा पूरा कर रवाना हुए Marco Rubio, आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को बताया अहम

लाल साड़ी से हटकर Karwa Chauth पर पहनें ये 7 रंग, लुक देख सब करेंगे तारीफ