‘इंडिया’ गठबंधन के नेता रविवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को भारत के निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेगा।

‘इंडिया’ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना के दिन की रणनीति पर चर्चा करने के लिएशनिवार को नयी दिल्ली में बैठक की था। बहरहाल, इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बैठक में भाग नहीं लिया था।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे ‘‘कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए’’ रविवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विपक्षी दलों ने अपने एजेंट से मंगलवार को मतगणना प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिस प्रपत्र 17 सी में प्रत्येक मतदान केंद्र पर दर्ज मतों की संख्या दर्ज होती है, उसे उनके साथ साझा किया जाए।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने कहा: प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Delhi में सामान्य से अधिक बारिश के बावजूद सात साल में सबसे प्रदूषित रहा July महीना

Lovepreet Singh ने Commonwealth Games में बनाया नया रिकॉर्ड, भारोत्तोलन में जीता रजत

Lawn Bowls: राष्ट्रमंडल खेलों में Navneet Singh और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना को हराया