Telangana में नेताओं का किया जा रहा है फोन टैप! KTR ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Oct 26, 2024

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर विपक्षी नेताओं के साथ-साथ अपने मंत्रियों के फोन टैप करने का आरोप लगाया है। रेवंत रेड्डी को खुली चुनौती देते हुए केटीआर ने उन्हें कैमरों के सामने झूठ पकड़ने वाला टेस्ट देने की चुनौती दी ताकि यह साबित हो सके कि वह फोन टैपिंग में शामिल नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी की सरकार न केवल मंत्रियों बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं के फोन भी टैप कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Adani ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को पकड़ाए 100 करोड़, बीजेपी बोली- राहुल के साथ डोरमेट जैसा किया जा रहा व्यवहार

बीआरएस नेता ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए रेवंत सरकार के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की और कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में अपने प्रमुख वादों और गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है। केटीआर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असंगतता पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि दिल्ली में न्याय, समानता और संविधान की बात करने वाले राहुल तेलंगाना में हाशिए पर पड़े समुदायों के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की कार्रवाई पर चुप क्यों हैं। उन्होंने राहुल गांधी से तेलंगाना के समुदायों को कांग्रेस के नेतृत्व वाले बुलडोजर राज से बचाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जो गरीब समुदायों के लिए खतरा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत