भाजपा के नियमों से तालमेल नहीं बैठने पर तृणमूल कांग्रेस में लौट रहे हैं कुछ नेता: दिलीप घोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से उनकी पार्टी में आए नेता अब इसलिए छोड़कर वापस जा रहे हैं क्योंकि वे तालमेल नहीं बैठा पा रहे। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि घोष को आखिरकार बात समझ में आ गयी। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राजीव बनर्जी और सब्यसाची दत्ता के बयानों को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में आने वाले नये नेताओं को पार्टी के नियमों के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई हो रही है, लेकिन पुराने नेताओं को ऐसी कोई समस्या नहीं है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान