मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले नेताओं को चुनाव में हराया जाना चाहिए: जरांगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को कहा कि समुदाय के जो नेता 29 अगस्त को मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन में भाग नहीं लेंगे, उन्हें चुनाव में हरा दिया जाना चाहिए। वह शिक्षा और सरकारी नौकरियों में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नए आंदोलन से पहले धाराशिव जिले में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

जरांगे ने पिछले दो वर्षों में आरक्षण की मांग को लेकर कई बार भूख हड़ताल की है। उन्होंने कहा, जो नेता गांव में ही रह जाते हैं, उन्हें चुनाव में हरा देना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी चेतावनी दी कि वह आंदोलनकारियों के खिलाफ बलप्रयोग न करें। उन्होंने कहा, अगर कुछ भी गलत हुआ तो सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प