शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना बिहार में ‘माफिया राज’ का सबूत: Tejashwi Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना इस बात का सबूत है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन के तहत राज्य में ‘माफिया का राज’ चल रहा है।

यादव ने दावा किया कि बिहार में 17 महीने के ‘महागठबंधन’ के शासन के दौरान लोगों ने राज्य में प्रश्न पत्र लीक होने की कोई घटना कभी नहीं सुनी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने टीआरई-1 और टीआरई-2 परीक्षाएं प्रश्न पत्र लीक की किसी भी घटना के बिना आयोजित कीं।

हमने 70 दिन में दो लाख अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरियां दीं, लेकिन कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। अब राजग शासन में टीआरई-3 का प्रश्नपत्र लीक हो गया। यह माफिया राज के कारण है।’’ यादव ने यह भी आरोप लगाया कि राजग शासित राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी प्रश्नपत्र लीक की ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है