जानें Influencer Sharmishtha Panoli के बारे में, पढ़ाई लिखाई से लेकर कमाई की पूरी जानकारी

By रितिका कमठान | Jun 04, 2025

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली इन दिनों चर्चा में आ गई है। 22 वर्षीय शर्मिष्टा लॉ की छात्रा हैं। वो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी है। शर्मिष्ठा पनोली उस समय से चर्चा में है जब से उनका नाम ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है। इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली एक विवादित वीडियो के कारण चर्चा में आ गई है। पुलिस शर्मिष्ठा को हिरासत में ले चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शर्मिष्ठा पनोली माइक्रो इंफ्लुएंसर्स में शामिल है। बता दें कि माइक्रो इंफ्लुएंसर्स वो क्रिएटर्स होते हैं जो एक पोस्ट के पांच हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये चार्ज करते है। अगर कोई इंफ्लूएंसर महीने में 10-15 पोस्ट करता है जो ब्रांड से संबंधित हैं, ऐसे इंफ्लूएंसर की कमाई 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक हो सकती है।

अगर किसी इंफ्लूएंसर के एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं तो उसे हर ब्रांड पोस्ट के लिए पैसे भी अच्छे मिलते है। कई बड़े ब्रांड्स इंफ्लुएंसर के साथ कोलैब भी करते है। इसके अलावा कमाई एफिलिएट मार्केटिंग और रील्स मोनेटाइजेशन के जरिए भी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि शर्मिष्ठा की कमाई हर महीने लाखों की संख्या में हो सकती है। शर्मिष्ठा के फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से भी अधिक है। जानकारी के मुताबिक शर्मिष्ठा पनोली अभी पुणे से लॉ की पढ़ाई कर रही है। उनकी ग्रेजुएशन पूरी नहीं हुई है। वो चौथे वर्ष की छात्रा है। लॉ की पढ़ाई के साथ वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण