विफलताओं से निपटने का तरीका फ्रांस से सीखें : स्टार्टअप पर बोले अश्विनी वैष्णव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

पेरिस। भारतीय स्टार्टअप को विफलताओं से निपटने के लिए फ्रांसीसी सोच को अपनाना चाहिए, जिससे उन्हें मजबूत उत्पाद विकसित करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यहां यह बात कही। प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी विवाटेक में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करते हुए वैष्णव ने कहा कि अरबों स्मार्टफोन, अरबों बैंक खातों और अरबों डिजिटल पहचान भारत में प्रौद्योगिकी का विकास तेजी से हो रहा है। विवाटेक में भारत को ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: रेल मंत्री वैष्णव ने 2026 तक पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद जताई 

वैष्णव ने कहा, ‘‘‘एक चीज जो... आपको यहां (फ्रांस) से सीखनी चाहिए.. वह है इनकी सोच। यह सोचने का तरीका ही आपको सिखाता है कि असफलता से कैसे निपटा जाता है। हम हमेशा प्रयोग के मामलों के बारे में सोचते हैं, जबकि इनकी सोच का तरीका यह है कि विफलता के मामलों की तैयारी कैसे की जाए? क्या सफल हो सकता है, और क्या असफल? अगर यह तरीका आप सीख लेंगे, तो आपके उत्पाद बहुत मजबूत होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया 

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यदि आप सरकार के कार्यक्रमों को देखें, तो इनमें से कई कार्यक्रमों की शुरुआत ही डिजिटल हुई है। यूपीआई इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसका अगला उदाहरण जो शायद और बड़ा हो, वह स्वास्थ्य मिशन होगा।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची