पोंटिंग और गांगुली से मानसिक पहलू के बारे में काफी कुछ सीखा: पृथ्वी शॉ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

मुंबई। युवा पृथ्वी शॉ ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हाल में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दिग्गज सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग से मानसिक पहलू के बारे में काफी कुछ सीख ली। शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले जिससे दो पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (कोच) और गांगुली (सलाहकार) जुड़े हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट ने महिला क्रिकेट टीम को बताया ''सोया हुआ शेर''

उन्होंने कहा, ‘‘वे तकनीक या ऐसी किसी अन्य चीज के बारे में बात नहीं करते थे। वे रणनीतियों पर बात करते थे हमारे कौशल पर नहीं। निश्चित तौर पर जब आप उस स्तर पर होते हैं तो आप चीजों को जानते हैं और इसलिए आप वहां हैं। इसलिए वे हमें मानसिक तौर पर मदद करते थे। हमें मजबूत बनाने में मदद करते थे।’’ शॉ ने कहा, ‘‘आईपीएल में खेलना मेरे लिये बड़ी बात है। मैं नर्वस था लेकिन उन्होंने मुझे शांतचित रहने में मदद करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार