2025 छोड़िए 2050 तक हम राज करेंगे, AAP को हराने के लिए मोदी जी को लेना होगा दूसरा जन्म, केजरीवाल के इस बयान ने मचाया हड़कंप

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2025

दिल्ली चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती, अवध ओझा सब चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐसी हालत होगी ये किसी ने सोचा तक नहीं था। इसी बीच अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने तूफान उठा दिया है। वैसे तो ये बयान कुछ पुराना है लेकिन इस वक्त ये आग की तरह फैल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा था कि आप हमें इस जन्म में तो नहीं हरा सकते। हमें हराने के लिए आपको नया जन्म लेना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मोदी जी 2025 छोड़िए 2050 तक हम राज करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी जी को कहना चाहता हूं कि मोदी जी इस जन्म में तो आप हमें दिल्ली के चुनाव के अंदर नहीं हरा सकते। आपको इसके लिए दूसरा जन्म लेना होगा। 

इसे भी पढ़ें: शराब ने कर दी हालत खराब या एक्सपोज हो गई Hit & Run स्टाइल वाली राजनीति, आपकी वजह से ही नहीं बन पाई AAP की सरकार?

दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजों पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बड़ी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की शीर्ष नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कई राउंड की गिनती के बाद कालकाजी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प