By अभिनय आकाश | Nov 22, 2024
अमेरिका में ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट विवाद के बाद ईस्ट अफ्रीकन देश कीनिया ने अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है। कीनिया ने अडानी ग्रुप के साथ एक बड़ी एनर्जी डील की थी। जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन ने इसी साल अक्टूबर में कीनिया इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन कंपनी के साथ एक डील साइन की थी। एक समझौता किया था। ये समझौता तीस साल के लिए हुआ था। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप पर हाल ही में अमेरिका में घूसखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। माना जा रहा है कि इन आरोपों के बाद कीनिया सरकार ने ये कदम उठाया है। पहले अमेरिका में कोर्ट में ये मामला गया। ये आरोप लगे कि उन्होंने यहां पर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए रिश्वत दी है। जिसके बाद अब केनिया सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ 6 हजार करोड़ की पावर ट्रांसमिशन डील को रद्द कर दिया। इस प्रोजेक्ट के तहत अडानी ग्रुप कीनिया में पावर ट्रांसमिशन लाइंस का निर्माण करने वाली थी।
गौरतलब है कि अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन यानी एसईसी ने 20 नवंबर को इस मामले में गौतम अडानी के भतीजे सागर अडानी समेत अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेज के अधिकारियों समेत एक अन्य फर्म अश्योर ग्लोबल पावर लिमिटेड के कार्याकारी सिरोल कोपनेस के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर के साथ सात अन्य प्रतिवादियों ने अपनी रिन्यूअल एनर्जी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने और भारत की सबसे बड़ी सौर्य ऊर्जा संयंत्र परियोदना विकसित करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी।