सिर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती लेबनान फुटबॉल खिलाड़ी का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

बेरुत। लेबनान के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद अतवी को लगभग एक महीन पहले सिर में गोली लगी थी जिससे शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वह 33 साल के थे। लेबनान की सरकारी संवाद समिति ने यह जानकारी दी। अतवी को यह गोली 21 अगस्त को लगी थी लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि यह गोली कहां और किसने चलाई थीं।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी के सामने टी20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना गंभीर चुनौती : फ्लावर

वह तब से अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। लेबनान में शादी, परीक्षा पास होने या नेताओं के भाषण के दौरान जश्न में या किसी के निधन पर गोलीबारी करने का चलन आम है। लेबनान के प्रधानमंत्री माइकल आउन और खेल मंत्री वर्तिने ओहानियन ने उनके निधन पर शोक जताया। दक्षिणी लेबनान के उनके गृह शहर हारौफ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar