लेबनान के पूर्व वित्त मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

लेबनान के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री को कथित वित्तीय अपराधों की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।

लेबनान अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहा है जो कई वर्षों से मुनाफाखोरी से जूझ रही है। सलाम पर जालसाजी, गबन और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय मीडिया ने खबरों में बताया कि यह मामला निजी बीमा कंपनियों से कथित जबरन वसूली और उन कंपनियों की निगरानी करने वाली समिति के धन का खुद के लिए इस्तेमाल करने से संबंधित है। सलाम ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।

हालांकि, सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि धन राशि का इस्तेमाल उन्होंने समिति की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किया था। सलाम तीन साल से ज्यादा समय तक वित्त मंत्री रहे। उन्हें 2021 में ऐसे समय में नियुक्त किया गया था जब लेबनान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court