Lebanon का खेल खत्म! टैंक लेकर अंदर तक घुसी इजरायली सेना, शुरू कर दिया ग्राउंड ऑपरेशन

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद इजरायल ने लेबनान में जमीनी हमला तेज कर दिया है। इजरायल की सेना की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आईडीएफ के जवान लेबनान के अंदर घुस गए हैं। जमीनी हमला उत्तरी सीमा के लेबनानी गांव पर किया गया है। इजरायल की तरफ से कहा गया कि हिजबुल्लाह के आतंकी इनका इस्तेमाल हमला करने के लिए करते हैं। इजरायल का ग्राउंड ऑपरेश सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया जा रहा है। इसके साथ ही सीमा पार कर इजरायली टैंक हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। हवाई बमबारी के बाद इजरायली सेना ने जबरदस्त जमीनी हमला शुरू किया है। सोमवार और मंगलवार के बीच रात इजरायल ने ये ऑपरेशन शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: Israel की मार के बाद रोते ईरानी अधिकारियों का वीडियो वायरल, चारों तरफ पसरा मातम

अमेरिका ने इजराइल से लेबनान में अपनी सभी गतिविधियां रोकने के लिए नहीं कहा है और वह ऐसा करेगा भी नहीं, क्योंकि वाशिंगटन इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। काहिरा में एक राजनयिक ने कहा कि लेबनान में एक इजराइली अभियान आसन्न है। राजनयिक ने कहा कि इजरायल ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों के साथ अपनी योजनाओं को साझा किया है और यह अभियान सीमित होगा। स्थिति की संवेदनशीलता के कारण अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court में SIR मतदाता सूची मामले पर Rahul Gandhi व विपक्षी नेताओं की याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई

Allahabad High Court का आदेश, UP Panchayat Chunav तीन महीने में कराए राज्य निर्वाचन आयोग

उत्तर-पूर्वी Delhi के सीलमपुर में दुकानदार वसीम की गोली मारकर हत्या

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश