Lebanon-Iran सबको ठोक रहा था इजरायल, अचानक PM मोदी ने किया फोन, नेतन्याहू से जो कहा, हैरान रह गए सभी मुस्लिम देश

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

इजरायल की तरफ से चौतरफा जंग का आगाज कर दिया गया है। हर तरफ तबाही मची है। उम्मीद इस बात की ओर टिकी है कि आखिर इजरायल कब रुकने वाला है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत नई चर्चा को शुरू कर चुका है। पीएम मोदी को लेकर पहले ही चर्चा थी कि वो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए कोशिशों में जुटे हैं। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात करना फिर से चर्चाओं को शुरू कर चुका है। दरअसल, पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री से बात करने के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पीएम नेतन्याहू से पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: Israel की मार के बाद रोते ईरानी अधिकारियों का वीडियो वायरल, चारों तरफ पसरा मातम

वहीं इससे पहले इजरायली पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से कहा कि हर दिन, आप एक ऐसे शासन को देखते हैं जो आपको अपने अधीन कर लेता है। अगर उन्हें आपकी परवाह है, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में बेवजह के युद्धों पर अरबों डॉलर बर्बाद करना बंद करेगा। आपके जीवन में सुधार करना शुरू कर देगा। जब आखिर में ईरान आज़ाद होगा और वह पल बहुत जल्द आएगा, तब हमारे दो देश- इस्राइल और ईरान शांति से रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास