CAB और NRC के विरोध में वामदलों का 19 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

नयी दिल्ली। माकपा और भाकपा सहित अन्य सभी वामदलों ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में 19 दिसंबर को देशभर में साझा प्रदर्शन का आह्वान किया है। बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार संसद से पारित सीएबी को संविधान की मूलभावना के विरोधाभासी मानते हुये वामपंथी दलों ने इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। 

बयान के मुताबिक संसद से सीएबी पारित होने और एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की सरकार की घोषणा से भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। इसके विरोध में देशभर में जारी प्रदर्शन इस बात का प्रतीक हैं कि सरकार जनसामान्य की भावनाओं के खिलाफ सीएबी और एनआरसी को लागू करने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नागरिकता विधेयक के जरिए जिन्ना के ‘द्विराष्ट्र के सिद्धांत’ को लागू कर रही : माकपा

वामदलों माकपा, भाकपा, भाकपा माले, फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार के इन फैसलों के विरोध में अपनी सभी प्रादेशिक और जिला इकाईयों से 19 दिसंबर को प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

ईरान से नहीं था कोई खतरा, इजरायल की वजह...अमेरिकी प्रशासन में युद्ध को लेकर पड़ी फूट, ट्रंप के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा!

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

हमसे न हो पाएगा, तालिबान से निपटने में लगे हैं, आप अपना खुद देख लो...मुनीर ने सऊदी-पाक के NATO वाले समझौते से झाड़ लिया पल्ला?

CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान