वामपंथी झूठ का सहारा लेकर जेएनयू में हिंसा का माहौल बना रहे हैं: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम्युनिस्ट संगठनों पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (वामपंथी) दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हिंसा का माहौल बना दिया है। आदित्यनाथ शनिवार को यहां जीवाईएमसी मैदान में संशोधित नागिरकता कानून के समर्थन में जनजागरण मंच द्वारा आयोजित एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

जेएनयू परिसर की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘झूठ का सहारा लेकर वामपंथियों ने हिंसक माहौल बनाया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने साजिश का खुलासा कर दिया और बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कैंपस में हिंसा रची गयी।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि जन जागरण अभियान चलाकर देश के लोगों को वास्तविकता के बारे में बताया जाए ताकि विपक्ष द्वारा पैदा किये जा रहे भ्रम (सीएए और जेएनयू की घटनाओं पर) को दूर किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर