विरासत की समस्याएं पीछे छूट गईं, पंजाब नेशनल बैंक सही रास्ते पर: MD Goyal

By Prabhasakshi News Desk | Jun 02, 2024

नयी दिल्ली । पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अतुल कुमार गोयल ने कहा है कि विरासत की समस्याओं को पीछे छोड़ते हुए बैंक प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने और चालू वित्त वर्ष तथा आगामी वर्षों के दौरान लाभप्रदता के मामले में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए सही रास्ते पर है। बीते वित्त वर्ष (2023-24) के दौरान 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पीएनबी 229 प्रतिशत की उच्चतम लाभ वृद्धि दर्ज करके सूची में शीर्ष पर रहा। बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 के 2,507 करोड़ रुपये की तुलना में तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 8,245 करोड़ रुपये हो गया। 

गोयल ने कहा, “हम सही रास्ते पर हैं क्योंकि हमने अंडरराइटिंग, संग्रह, डिजिटल और मानव संसाधन परिवर्तन में सुधार जैसी कई पहल की हैं। पिछले दो सालों में हमने जो भी प्रयास किए हैं, उनके नतीजे इस साल और आने वाले सालों में दिखेंगे। निश्चित रूप से, आने वाले सालों में हमारी लाभप्रदता हमारे प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर होगी।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि