Breaking: नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

विश्व के महान दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेन वार्न का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। शेन वार्न को विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। वॉर्न के प्रबंधन ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को एक संक्षिप्त बयान जारी किया है कि वॉर्न का थाईलैंड के को समुई में निधन हो गया है। बयान में कहा गया ,‘‘ शेन अपनी विला में अचेत पाये गए। मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जांच नहीं बचाई जा सकी।’’ उन्होंने कहा ,‘ उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाये रखने की अपील की है। समय आने पर आगे ब्यौरा दिया जायेगा।’’  ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि 194 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट चटकाए हैं। उन्हें दुनिया का महान खिलाड़ी कहा जाता है। आईपीएल में भी शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था। उन्होंने 1993 में 24 वर्ष की उम्र में ओल्ड ट्रैफर्ड में जिस गेंद पर इंग्लैंड के माइक गैटिंग को आउट किया था , उसे ‘सदी की गेंद’ माना जाता है। गैटिंग उस लेग ब्रेक पर हैरान रह गए। गेंदबाजी की यह कला उस समय अंतिम सांसे ले रही थी जब वॉर्न ने उसे पुनर्जीवित किया। वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने 2007 में दोनों दिग्गजों के सम्मान में दोनों देशों के बीच टेस्ट श्रृंखला का नाम वॉर्न मुरलीधरन ट्रॉफी रखा।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra