Jammu-Kashmir में आज विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकता है मुहर

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नवनिर्वाचित विधायक अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए गुरुवार को बैठक करेंगे। एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मतगणना के एक दिन बाद इस बात की जानकारी दी है। पार्टी नेता मोहम्मद सैयद अख़ून ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक होगी। इसमें हम चर्चा करेंगे कि हम सरकार बनाने का दावा करने कब एलजी के पास जाएंगे। कल या परसों कांग्रेस के साथ बैठक होगी। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir के रिजल्ट पर पाकिस्तान मना रहा था खुशियां, इजरायल ऐसे टूट पड़ा, भारत भी हो जाएगा हैरान

चुनाव आयोग के अनुसार, उमर अब्दुल्ला की दो सीटों सहित 42 जीत के साथ, नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद भाजपा (29) थी। कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं और सीपीआई (एम) ने उसे दी गई एकमात्र सीट हासिल की, गठबंधन ने 49 सीटें जीतीं, और बहुमत के 46 के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में