Kitchen Hacks: किचन सुपरहीरो हैं नींबू के छिलके, बदबू, चिकनाई और जिद्दी दागों का होगा सफाया, जानें आसान उपाय

By अनन्या मिश्रा | Dec 20, 2025

अक्सर नींबू के छिलकों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नींबू के छिलके किचन के लिए किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। इनमें नेचुरल ऑयल, एंटी-बैक्टीरियल गुण और सिट्रिक एसिड गुण पाए जाते हैं, जो चमक, सफाई और बदबू हटाने में असरदार माने जाते हैं। ऐसे में आज इस आटिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे किचन की सफाई के लिए नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Best Face Pack For Winter: सर्दियों में पाएं चाँद सा निखरा चेहरा, घी-मलाई फेस पैक से पाएं बेमिसाल खूबसूरती

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले तवे को हल्का गर्म करें।

अब चिमटे की सहायता से नींबू के छिलके को तवे पर रगड़ें।

फिर थोड़ा सा पानी डालकर रगड़ें। ऐसा करने से गंदगी निकल जाएगी।

इसके बाद पानी से धोकर तवे को सुखा लें।

कॉफी पॉट को चमकाएं

कॉफी पॉट में थोड़ी बर्फ, नींबू के छिलके और थोड़ा सा नमक डालें।

इसको कुछ मिनट घुमाएं और फिर बाहर निकालकर अच्छे से धोएं।

आपका कॉफी पॉट बिल्कुल नए जैसा और लेमन फ्रेश नजर आएगा।

टी केतली के लिए कारगर

सबसे पहले टी केतली में नींबू के कुछ छिलके डालकर पानी को उबालें।

अब इसको एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इससे सारे मिनरल जमाव आसानी से निकाल जाएंगे।

ऐसे साफ करें किचन सिंक

नींबू के छिलकों को ड्रेन और सिंक की तरह पर रगड़ें।

नमक मिलाकर स्क्रब करें, इससे सिंक चमक उठेगा।

100% नेचुरल क्लीनर

एक जार में नींबू के छिलके को भरें और उस पर सफेद सिरका डालकर जार को भर दें।

अब 2 सप्ताह के लिए इसको ऐसे ही छान लें।

स्प्रे बोतल को आधा पानी और आधा इस मिश्रण से भरें।

इस तरह से नेचुरल और केमिकल फ्री क्लीनर तैयार है।

लहसुन-प्याज की बदबू हटाने का तरीका

किचन में खाना बनाने के दौरान हाथों में लहसुन-प्याज की बदबू रह जाती है। फिर चाहे जितना साबुन इस्तेमाल कर लें।

करें ये उपाय

हाथों, उंगलियों और नाखूनों पर नींबू के छिलके रगड़ें।

इस तरीके से मिनटों में बदबू गायब हो जाएगी और हाथ लेमन फ्रेश महकेंगे। 

ऐसे साफ करें माइक्रोवेव और स्टोवटॉप

माइक्रोवेव में लगे दाग और तेल को साफ करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन इस आसान घरेलू तरीके से आप इसको आसानी से साफ कर पाएंगी।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी भरें और इसमें दो नींबू के आधे छिलके डालें।

बता दें कि नींबू का छिलका सिर्फ कचरा साफ नहीं करता बल्कि यह डीऑडोराइजर, किचन का सुपर क्लीनर और स्टेन रिमूवर है। इन हैक्स को अपनाने के बाद आप नींबू के छिलकों को फेंकना बंद कर देंगी।

प्रमुख खबरें

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163