ब्रेकअप के बाद फिर शुरू हुई Leonardo DiCaprio की डेटिंग, इस मॉडल के साथ कई बार कर चुके हैं Hook Up

By एकता | Sep 04, 2022

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo Dicaprio) इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही 47 वर्षीय अभिनेता का उनकी 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड कमिला मोरोन (Camila Morrone) के साथ ब्रेकअप हुआ है। दोनों के ब्रेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई थीं। इन सब के बीच खबर आई कि कमिला से ब्रेकअप के बाद लियोनार्डो को एक अन्य मॉडल के साथ पार्टी करते देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबर ने जोर पकड़ा हुआ था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में यह सामने आया है कि अभिनेता किसी और को नहीं बल्कि अमेरिका की सुपरमॉडल गिगी हदीद को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंट हुई तो NBA के स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा, एडल्ट फिल्म अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

लियोनार्डो डिकैप्रियो और कमिला मोरोन के ब्रेकअप की बात करें तो कहा जा रहा है कि कमिला अपने काम में ज्यादा बिजी हो गयी थी। जिसके बाद उनके और लियो के बीच दूरी आ गई थी। इसलिए दोनों ने लड़ाई करने की बजाय शांति से अलग होने का फैसला किया। वहीं गिगी हदीद की बात करें तो उनका अक्टूबर 2021 में बॉयफ्रेंड जैन मलिक के साथ ब्रेकअप हो गया था। दोनों की साथ में एक दो साल की बेटी भी है। गिगी और जैन का ब्रेकअप काफी कंट्रोवर्सी भरा था, जिसकी हर जगह काफी चर्चा भी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर