By Prabhasakshi News Desk | Apr 28, 2024
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) । पीलीभीत नगर कोतवाली इलाके में एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक व्यक्ति और उसके भतीजे पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, तेंदुए के हमले की घटना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी पीलीभीत गांव की है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह राम अवतार अपने भतीजे बादशाह के साथ घर के अंदर चारपाई पर बैठकर बात कर रहे थे, तभी पास के खेत से अचानक निकला तेंदुआ घर में घुस गया और राम अवतार पर हमला कर दिया।