By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026
कोल्लम (केरल), आठ अगस्त केरल के कोल्लम जिले के पिरावंतूर में मवेशियों को शिकार बना रहे एक तेंदुए को शनिवार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन अधिकारियों के अनुसार, पिरावंतूर के पास अलीमुक्कू में यह पिंजरा लगाया गया था, जहां पिछले एक महीने से मवेशियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही थीं।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पिंजरे समेत पास के वन केंद्र में ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ा जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले उसकी स्वास्थ्य स्थिति को जांचा जाएगा।