नेपाल को सबक, बांग्लादेश का साथ, शेख हसीना की बेटी की जीत में भारत ने क्या रोल निभाया

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन के नई दिल्ली स्थित दक्षिणपूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक के चुनाव के लिए बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना की बेटी और मनोवैज्ञानिक साइमा वाजेद और नेपाल के डब्ल्यूएचओ में शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शंभू प्रसाद आचार्य के बीच कूटनीतिक लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। भारत के लिए दोनों पड़ोसी मुल्क के दावेदारों में से एक को चुनने जैसी धर्म संकट वाली स्थिति उतपन्न हो गई थी। लेकिन फिर भारत ने इन दिनों चीन की भाषा बोलने वाले नेपाल के ऊपर बांग्लादेश को तरजीह दी। डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र ऑफिस के अनुसार साइमा वाजेद को अगले साल शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में 8 वोट मिले। उनके प्रतिद्ववंदि को महज 2 वोट मिले। 

इसे भी पढ़ें: मोदी, हसीना संयुक्त रूप से सीमा पार रेल प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, दोनों देशों को जोड़ेगी ये परियोजना

डब्ल्यूएचओ के बयान में कहा गया है, सदस्य देशों ने दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र में बैठक के दौरान साइमा वाजेद का चुनाव किया। साइमा ने इस पद के लिए हुए चुनाव में नेपाल के उम्मीदवार डॉ. शंभू प्रसाद आचार्य को हराया। साइमा ने एक्’ पर लिखा, मुझे डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की अगली निदेशक चुनने के लिए सदस्य देशों का आभार व्यक्त करती हूं।”बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक एक फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगी। साइमा 2024 से 2028 तक इस पद पर रहेंगी। मंत्रालय ने कहा, यह चुनाव सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में साइमा के जुनून को मिली मान्यता और उनके नेतृत्व कौशल के प्रति विश्वास व भरोसे को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद