एडीलेड में हार के बाद स्टीव स्मिथ ने भारतीय टीम को दी सलाह, कहा- हार को भूलकर आगे बढ़ो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास इस सप्ताहांत शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारत के बदले की योजना के बारे में सोचने का समय नहीं है लेकिन उन्होंने पहले टेस्ट में हार झेलने वाली मेहमान टीम को सलाह दी है कि हार को भूलकर आगे बढ़ें। मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी ने हाल के समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी प्रदर्शन में से एक करते हुए यहां पहले दिन-रात्रि टेस्ट में भारत को 36 रन के उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर समेट दिया था। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता और अब श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: फार्मूला वन के दिग्गज चैंपियन लुईस हैमिल्टन चुने गए बीबीसी के साल 2020 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कलाई में फ्रेक्चर से भारत को दोहरा झटका लगा है क्योंकि कप्तान विराट कोहली भी पितृत्व अवकाश के कारण अंतिम तीन टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। स्मिथ ने कहा, ‘‘भारत के बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं और इस बारे में भी नहीं कि वे कैसे वापसी करेंगे। हमारे लिए यह सिर्फ इतनी बात है कि हमें क्या सही करने की जरूरत है।’’ स्मिथ ने कहा कि शमी की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत के पास नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज के रूप में अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे दो स्तरीय गेंदबाज हैं जिनका टेस्ट करियर अच्छा हो सकता है। बेशक उन्हें इशांत शर्मा की कमी भी खल रही है जो अनुभव के लिहाज से उनके लिए बड़ा नुकसान है।’’ स्मिथ पहले टेस्ट में एक रन बनाने के बाद रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने और इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने सबक सीख लिया है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी