पटाखे नहीं जलाने पर भाजपा नेता का जबरदस्त विरोध, बोले- शोर रहित शुक्रवार और रक्तहीन बकरीद भी होनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020

बेंगलुरु। भाजपा के वरिष्ठ नेता बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने सोमवार को दिवाली पर पटाखे नही जलाने और पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्स्व मनाए जाने के आह्वान पर जबरदस्त विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि इसके साथ ही शोर रहित शुक्रवार और रक्तहीन बकरीद भी मनायी जानी चाहिए। साथ ही कहा कि 31 दिसंबर की रात को उत्सव मनाए जाने के दौरान भी पटाखे नहीं जलाए जाने चाहिए। यत्नाल ने ट्विटर पर कहा कि हिंदू गणेशोत्सव, दशहरा-दुर्गापूजा और दिवाली पर एकत्र होते हैं जोकि साल में एक बार आते हैं लेकिन जब त्योहार आते हैं तो हमें पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने औरदिवाली पर पटाखे जलाने के उपदेश दिये जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पटाखा व्यापारियों के नुकसान की नहीं हुई भरपाई तो धरने पर बैठेंगे विजय गोयल 

विजयपुरा से विधायक यत्नाल ने कहा कि शोर रहित दिवाली एवं पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव के साथ ही शोर रहित शुक्रवार, रक्तहीन बकरीद और पटाखे के बिना 31 दिसंबर की रात का उत्सव मनाया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, रक्तहीन बकरीद होनी चाहिए, 31 दिसंबर की रात को पटाखे नहीं जलाए जाने चाहिए और शुक्रवार को लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं होना चाहिए। हम अपने घरों में दिए जलाएंगे और उन्हें बिना स्पीकरों के नमाज अदा करने दीजिए। सड़कों पर भी नमाज नहीं पढ़ी जानी चाहिए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को हरित पटाखे के साथ दिवाली मनाने की जनता से अपील की थी।

प्रमुख खबरें

Assam में सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन बेपटरी, 4 यात्री घायल

COP31 के मुख्य एजेंडे से बाहर हुआ हिमालय का मुद्दा, Nepal के विदेश मंत्री ने जताई निराशा

पहले पोहा खाऊंगा फिर शो करूंगा, बम की धमकियों के बीच Diljit Dosanjh ने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर दिया मजेदार जवाब

IPL ट्रेडिंग: Hardik Pandya 18 करोड़ में Punjab Kings और Arshdeep Singh मुंबई से जुड़े