‘आइए बैठकर बात करें’: पाकिस्तान के PM Shahbaz ने इमरान खान के साथ सुलह की पेशकश की

By Prabhasakshi News Desk | Jun 26, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को अपने पूर्ववर्ती और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इमरान खान को शांति का प्रस्ताव देते हुए कहा कि अगर उन्हें जेल में “परेशानी” का सामना करना पड़ रहा है तो वह उनके साथ बातचीत कर सकते हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक खान, अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से अपने खिलाफ दर्ज करीब 200 मामलों में से कुछ में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं। शरीफ ने नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा, “यदि उनके (पीटीआई के) संस्थापक को (जेल में) परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो मैं दोहराता हूं: आइए, बैठकर बात करें।” 

‘जियो न्यूज’ ने शरीफ को उद्धृत करते हुए कहा, “अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा है, तो मेरा मानना ​​है कि न्याय का तराजू पीड़ित के पक्ष में होना चाहिए, इसमें कोई अंतर नहीं है - चाहे वह कोई राजनेता हो या किसी भी क्षेत्र का कोई व्यक्ति हो।” शरीफ (72) ने अफसोस जताते हुए कहा कि जब वह विपक्ष में थे तो उन्होंने एक बार फिर खान के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस तरह के नारे फिर लगाए गए। उन्होंने कहा, “तो इस कड़वाहट (नेताओं के बीच) के लिए कौन जिम्मेदार है? अब हम हाथ भी नहीं मिलाते हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप