मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की 'स्विच दिल्ली अभियान' की शुरुआत, बोले- इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने 'स्विच दिल्ली अभियान' की शुरुआत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को काफी कम करना है और हमारा लक्ष्य है कि 2024 तक दिल्ली में जितने वाहन खरीदे जाते हैं उसमें 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक हों। लोग ज़्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें इसके लिए दिल्ली सरकार ने बड़े स्तर पर सब्सिडी की योजना बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड हिंसा: केजरीवाल से मिला किसानों का शिष्टमंडल, न्यायिक जांच का किया अनुरोध 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी कंपनियों और मॉल से चार्जिंग स्टेशन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अंदर हम जितने भी व्हीकल हायर करते हैं हम उनसे 6 महीने में स्विच कर जाएंगे और हम सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल ही हायर करेंगे। इसके साथ ही मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वह अपनी पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक ही खरीदें।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी