छात्रों के साथ होगी हैशटैग विदाउट फिल्टर वाली बात: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा शुरु करते हुये कहा कि छात्रों के साथ वह बिना किसी ‘फिल्टर’ के बातचीत करेंगे। उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुये छात्रों से कहा कि वे उनके साथ खुल कर चर्चा करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचलित ‘हैशटेग’ का जिक्र करते हुये कहा कि छात्रों और उनके बीच होने वाली चर्चा ‘हैशटैग विदाउट फिल्टर’ होगी। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ परीक्षाओं के अंक ही नहीं हैं जिन्दगी: परीक्षा पे चर्चा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री ने परीक्षा के कारण मन व्यथित होने से जुड़े एक छात्र के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘छात्रों को विफलता से नहीं डरना चाहिये और नाकामी को जीवन का हिस्सा मानना चाहिये।’’ उन्होंने छात्रों को चंद्रयान मिशन की घटना का जिक्र करते हुये छात्रों को बताया कि उनके कुछ सहयोगियों ने चंद्रयान मिशन की लैंडिंग के मौके पर नहीं जाने की सलाह दी थी, क्योंकि इस अभियान की सफलता की कोई गारंटी नहीं थी। मोदी ने कहा कि इसके बावजूद वह इसरो के मुख्यालय गये और वैज्ञानिकों के बीच में रह कर उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम यहां देखें: 

प्रमुख खबरें

स्वाद ही नहीं, Health का भी खजाना है हरी मिर्च, Nutritionist ने बताए ये 5 Amazing Benefits

अगर मिला ‘Data Breach’ ईमेल तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये जरूरी सुरक्षा उपाय

Lok Sabha में गूँजा Nora Fatehi का सरके चुनर विवाद, केंद्र ने लगाया प्रतिबंध, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आज़ादी असीमित नहीं

Lok Sabha का बड़ा फैसला: One Nation One Election बिल पर संसदीय Committee का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 तक बढ़ाया गया